शराब केस में हेराफेरी पर थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित

हिन्दुस्तान, मुंगेर
share

मुंगेर में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब कांड के दौरान तथ्यों की हेराफेरी करने के आरोप में एसपी सैयद इमरान मसूद ने 7 पुलिसकर्मियों और 1 चौकीदार को निलंबित कर दिया है। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

शराब केस में हेराफेरी पर थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित

मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शराब कांड दर्ज करने के दौरान तथ्यों की हेराफेरी करने के आरोप में एसपी सैयद इमरान मसूद ने मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार-02 सहित कुल 7 पुलिसकर्मियों और 1 चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्ज किए जा रहे शराब से जुड़े मुकदमों में तथ्यों में हेराफेरी और गड़बड़ी किए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक (मुफस्सिल) को त्वरित जांच का निर्देश दिया गया था.

सीसीटीवी और कागजातों की जांच में खुली पोलः

अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारा समर्पित प्राथमिक जांच रिपोर्ट में एएसआई राजेश कुमार शर्मा और सब इंस्पेक्टर नुरैन अंसारी को प्रथम दृष्टा दोषी पाया गया। इसके आधार पर गत 26 सितंबर 2026 को ही दोनों अधिकारियों को निलंबित करते हुए विस्तृत जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) को सौंपी गई थी। डीएसपी (मुख्यालय) ने मुफस्सिल थाने में जाकर सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, थाने में संधारित अभिलेखों और छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मियों से गहन पूछताछ की। जांच के उपरांत समर्पित विस्तृत रिपोर्ट में यह बात पूरी तरह साबित हो गई कि शराब से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करने में तथ्यों की भारी हेराफेरी की गई थी। साथ ही थानाध्यक्ष सहित अन्य कर्मियों की संलिप्तता और घोर लापरवाही के ठोस साक्ष्य पाए गए, जिससे आम जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल हुई है.

इन अधिकारियों व कर्मियों पर गिरी गाजः

जांच रिपोर्ट के आलोक में एसपी द्वारा थानाध्यक्ष (सब इंस्पेक्टर) राजेश कुमार-02 को निलंबित करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक, मुंगेर क्षेत्र से अनुशंसा की गई है। वहीं अन्य पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

निलंबित होने वालों में शामिल हैं:

सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार शर्मा (मुफस्सिल थाना)

​सब इंस्पेक्टर नुरैन अंसारी (मुफस्सिल थाना)

सब इंस्पेक्टर विरेन्द्र कुमार (मुफस्सिल थाना)

​सिपाही/667 मन्नु कुमार (मुफस्सिल थाना)

​सिपाही/1163 प्रशांत कुमार (क्यू०आर०टी० हसनपुर)

​सिपाही/1279 निलेश कुमार पासवान (क्यू०आर०टी० हसनपुर)

​सिपाही/630 सूरज कुमार (क्यू०आर०टी० हसनपुर)

​सिपाही/683 विनोद सिंह यादव (क्यू०आर०टी० हसनपुर)

​चौकीदार 1/12 कृष्णदेव पासवान (मुफस्सिल थाना)

क्या कहते हैं एसपी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी सैयद इमरान मसूद ने कहा कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार या कर्तव्यों में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जो भी कर्मी आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करेंगे या फर्जीवाड़ा में संलिप्त पाए जाएंगे, उन पर कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। आमजन की सेवा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंगेर पुलिस सदैव तत्पर है.

सैयद इमरान मसूद, एसपी, मुंगेर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एसपी सैयद इमरान मसूद ने कितने पुलिसकर्मियों को निलंबित किया?−
एसपी सैयद इमरान मसूद ने 7 पुलिसकर्मियों और 1 चौकीदार को निलंबित किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशराब केस में हेराफेरी पर थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी निलंबित