साढ़े चार डिसमिल सरकारी जमीन पर से सी औ ने अतिक्रमण हटाया

हिन्दुस्तान, जमुई
Follow us on Google News
share

साढ़े चार डिसमिल सरकारी जमीन पर से सी औ ने अतिक्रमण हटाया फोटो - 02 - लक्ष्मीपुर(नि.स.) लक्ष्मीपुर का दिग्घी पंचायत स्थित सुखासन गांव शुक्रवार को कुछ

साढ़े चार डिसमिल सरकारी जमीन पर से सी औ ने अतिक्रमण हटाया

लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता लक्ष्मीपुर का दिग्घी पंचायत स्थित सुखासन गांव शुक्रवार को कुछ देर के लिए पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।मामल साढ़े चार डिसमिल जमीन पर अर्जुन साह द्वारा जबरन अतिक्रमण कर आम लोगों को परेशान करने से जुड़ा था। जिसके विरुद्ध में सुखासन गांव के ही अनिल कुमार साह ने अंचलाधिकारी रविकांत लक्ष्मीपुर को आवेदन दिया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद अंचलाधिकारी ने विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारी अर्जुन साह को नोटिस निर्गत किए लेकिन अतिक्रमणकारी अर्जुन साह ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। नोटिस निर्गत करने के बाद अतिक्रमणकारी श्री साह ने बांस बल्ला के जगह पर स्थाई निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दिया जिसे अंचलाधिकारी रविकांत ने गंभीरता से लिया।

स्थिति को भांपते हुए अंचलाधिकारी रविकांत ने भारी संख्या में महिला,पुरुष फोर्स,सरकारी अमीन संतोष कुमार, हल्का कर्मचारी,प्रभारी थानाप्रभारी रेशमा कुमारी,अवर निरीक्षक अनिकेत आनंद आदि के साथ सुखासन गांव पहुंचे जहां अर्जुन साह द्वारा अतिक्रमण किया गया था। अंचलाधिकारी के निर्देश पर सरकारी अमीन ने सरकारी जमीन का सीमांकन किया। जिसपर किए अतिक्रमण को साथ गए बुलडोजर ने ध्वस्त किया। सरकारी जमीन के अतिक्रमण मुक्त होने के बाद ग्रामीणों में खुशी देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह का जबरन अतिक्रमण किया गया था।उस रास्ते ग्रामीण अपना खेत खलिहान जाते थे। जिसे अर्जुन साह ने बीते पांच वर्ष से अतिक्रमण कर रखा था।इसके पूर्व अंचलाधिकारी ने प्रखंड के मड़ैया पंचायत के धरवा गांव में चालीस साल से अतिक्रमण किए सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया था। जिसे ग्रामीणों ने सराहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsसाढ़े चार डिसमिल सरकारी जमीन पर से सी औ ने अतिक्रमण हटाया