दो गौशालाओं में ठूंसे मिले 156 गौवंश, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

द्वाराहाट में अवैध रूप से बिना पंजीकरण गौशाला चलाने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पशु चिकित्साधिकारी द्वारा दी गई तहरीर पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। निरीक्षण में गौवंश के लिए उचित भोजन और पानी की कमी पाई गई, जिससे कई गौवंश कमजोर और मृत पाए गए।

दो गौशालाओं में ठूंसे मिले 156 गौवंश, मुकदमा दर्ज

द्वाराहाट। बिना पंजीकरण गौशाला चालने और चारा आदि नहीं मिलने से गौवंश की मौत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी की जांच के बाद दी गई तहरीर पर पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गोचर द्वाराहाट में तैनात मुख्य पशु चिकित्साधिकारी महेंद्र कुमार ने तहरीर सौंपी है। कहना है कि दूनागिरी क्षेत्र के रतखाल गांव में बहादुर सिंह की ओर से अवैध रूप से गौशाला के संचालन की शिकायत मिली थी। इस पर रविवार को डॉ. सरिता सहित टीम ने मौके का निरीक्षण किया। हर सिंह के प्लॉट के दो कमरों 73 और उसे नीचे 83 गौवंश रखे मिले।

जिनके रहने के लिए पर्याप्त स्थान भी नहीं था। खाने और पानी पीने की नाद भी नहीं बनाई थी। खान-पान की कमी से गौवंश कमजोर मिले। जांच में सामने आया कि कुछ पशु मृत होने के बाद दफनाए हुए मिले। इसके अलावा दो पशुओं के शव मिले। बताया है कि गौशाला का संचालन बिना पंजीकरण के किया जा रहा है। जो पशुक्रूरता निवारण अधिनियम की श्रेणी में आता है। कोतवाल विनोद जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर बहादुर सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।