फरार हत्या आरोपियों के घरों पर चस्पा की गई कुर्की की उद्घोषणा
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
फरार हत्या आरोपियों के घरों पर चस्पा की गई कुर्की की उद्घोषणाफरार हत्या आरोपियों के घरों पर चस्पा की गई कुर्की की उद्घोषणाफरार हत्या आरोपियों के घरों
बिजेन्द्र सैनी भगवानपुर, संवाददाता। पिछले माह म्हाड़ी चौक के एक होटल में युवक की हत्या कर शव नदी किनारे फेंकने के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए।पुलिस ने बताया कि 19 मई को म्हाडी चौकके एक होटल में दो युवक खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर होटल कर्मचारियों और युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद होटल संचालकों और कर्मचारियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से युवक के शव को लव्वा गांव के पास नदी किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , आज का मौसम , Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज और क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


