एएमयू में प्रोवोस्ट से ऑफिस में घुसकर अभद्रता, करियर बर्बाद करने की धमकी

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई के बाद, प्रशासन ने वीएम हॉल के कमरों को सील कर दिया। इससे बौखलाए लोगों ने प्रोवोस्ट कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और कमरों को खोलने का दबाव बनाया। आरोप है कि प्रोवोस्ट से अभद्रता की गई और धमकी दी गई।

 एएमयू में प्रोवोस्ट से ऑफिस में घुसकर अभद्रता, करियर बर्बाद करने की धमकी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विकारुल मुल्क (वीएम) हॉल में चल रहे हनीट्रैप गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई के बाद एएमयू प्रशासन ने भी सख्ती दिखाई है। प्रशासन ने हॉल के कमरों को सील कर दिया था। इसी से बौखलाए कुछ लोगों ने प्रोवोस्ट कार्यालय में घुसकर जमकर हंगामा काटा और कमरों को खोलने का दबाव बनाया। आरोप है कि प्रोवोस्ट से अभद्रता व गालीगलौज की। शामली के एक नेता का नाम लेकर झूठे मुकदमे में फंसाने व करियर बर्बाद करने के लिए धमकाया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तीनों नामजद पूर्व छात्र हैं। वीएम हॉल के प्रोवोस्ट सरफराज अहमद की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा है कि हाल के दिनों में वीएम हॉल के कमरों पर अवैध व अनधिकृत रूप से कब्जा किए हुए व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है। कई कमरों को अनधिकृत कब्जाधारियों को हटाने के बाद सील किया गया है। इसके चलते हॉल में सक्रिय कुछ असामाजिक तत्वों में रोष है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब वह अपने कार्यालय में थे, तभी कई अज्ञात व्यक्ति पहुंचे, जिनमें से तीन लोग कार्यालय में घुस आए और अभद्र व अशोभनीय व्यवहार करते हुए हॉल में पीएचडी स्कॉलर (डिपार्टमेंट ऑफ वेस्ट एशियन एंड नॉर्थ अफ्रीकन स्टडीज) मोहम्मद सुफियान के कमरे के आवंटन के संबंध में अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया। साथ ही सील किए गए कमरों को खोलने का दबाव बनाते हुए उनमें अनधिकृत रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया। धमकी भी दी। प्रोवोस्ट के विरोध करने पर तीनों उत्तेजित हो गए और गालीगलौज, दुर्व्यवहार और अभद्रता शुरू कर दी। प्रोवोस्ट को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएएमयू में प्रोवोस्ट से ऑफिस में घुसकर अभद्रता, करियर बर्बाद करने की धमकी