नशे में वाहन चलाने पर दो पर कार्रवाई
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। चौकी प्रभारी कमलेश जोशी के नेतृत्व में हुए चेकिंग अभियान के दौरान दीपक कुमार और पंकज कुमार को नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी ऐचोली कमलेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक दीपक कुमार शराब के नशे में मिला। इधर प्रभारी निरीक्षक यातायात मो. यूनिस के नेतृत्व में चलाए अभियान के दौरान पुलिस को पंकज कुमार नशे के हालत में वाहन चलाते हुए मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।
ये भी पढ़ें:नशे में वाहन चलाने पर दो पर कार्रवाई


