मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के बाहर रात भर बैठी रही दुष्कर्म पीड़िता
पूरनपुर जोगराजपुर में एक किशोरी को बहलाकर ले जाने के बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने पुलिस में शिकायत की और प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी पर दलित उत्पीड़न, दुष्कर्म और पाक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

पूरनपुर जोगराजपुर। किशोरी को बहलाकर ले गए किशोरी को बंधक बनाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशारी को मुक्त कराया। किशोरी के आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार रात किशारी और आरोपी की पहली पत्नी कार्रवाई की मांग को लेकर रात भर थाने के बाहर बैठे रहे। सीओ के समझाने के बाद भी किशोरी नहीं मानी और एफआईआर की जिद पर अड़ी रही। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दलित उत्पीड़त, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के एक गांव का रहने वाली दलित किशोरी को गुरपेज सिंह पुत्र केवल सिंह बहला फुसलाकर लेकर चला गया था। पांच दिन पहले किशारी को पुलिस ने बरामद कर लिया। शुक्रवार शाम किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी गुरपेज पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन किशोरी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई। जानकारी लगते ही गुरपेज की पहली पत्नी भी पहुंच गई और किशोरी का समर्थन किया.
पुलिस कार्रवाई का आश्वासन
देर रात तक पहली पत्नी और दुष्कर्म पीड़िता थाने में हंगामा करते रहे। सूचना पर रात लगभग एक बजे सीओ विधिभूषण मौर्य भी सेहरामऊ थाने पहुंचे और किशोरी के बयान दर्ज किए। उन्होंने किशोरी और उसके परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बावजूद किशोरी उसके परिजन और आरोपी की पहली पत्नी थाने के बाहर कार्रवाई की मांग करते हुए बैठ गई। कई बार पुलिस ने उन्हें समझाकर घार जाने को कहा और मुकदमा लिखने का आश्वासन दिया लेकिन वे नहीं माने और मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी कापी ले जाने की बात कही। सुबह फिर वह मुकदमे की कापी लेने की मांग करने लगे। इससे हंगामा होने लगा। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से आरोपी गुरपेज के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, दलित उत्पीड़न और पाक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी कापी किशोरी को दी। उसके बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी का पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। वह अपने मायके में रहती है.
पुलिस का वर्जन
युवती परिजनों के साथ शुक्रवार शाम शिकायत करने आई थी। उसे आश्वासन दिया गया। शनिवार सुबह वह फिर थाने पहुंची। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - संजय कुमार, इंस्पेक्टर थाना सेहरामऊ


