परिजनों को हिरासत में रखने का आरोप

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा में प्रेम विवाह करने वाले एक युवक के परिजनों को पुलिस ने तीन दिन तक अवैध हिरासत में रखा और पांच लाख रुपये की मांग की। महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया गया कि पुलिस ने परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया।

परिजनों को हिरासत में रखने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। प्रेम विवाह करने वाले एक युवक के परिजनों को पुलिस द्वारा अवैध हिरासत में रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि परिजनों को तीन दिन तक चौकी में रखा गया और छोड़ने के एवज में पांच लाख रुपये की मांग की गई। हालांकि, पुलिस ने आरोप को निराधार बताया है। सूरजपुर निवासी एक महिला ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उनके छोटे बेटे ने प्रेम प्रसंग के चलते हाथरस निवासी एक युवती से 20 अगस्त को आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया है। इसके बाद दोनों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी का पंजीकरण भी कराया।

महिला का कहना है कि दोनों बालिग हैं और अपनी शादी से खुश हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने युवक के परिजनों को अवैध रूप से हिरासत में रखा और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान पांच लाख रुपये की मांग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता की लिखित तहरीर पर पांच सितंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान युवक के मोबाइल की सीडीआर के आधार पर उसके दो परिजनों को पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के बाद दोनों को उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पर अवैध हिरासत में रखने का आरोप निराधार है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरिजनों को हिरासत में रखने का आरोप