विद्यालय में बच्चों दी पॉक्सो कानून की जानकारी, बताए अधिकार
महराजगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्कूलों में चलाए जा रहे पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत निचलौल क्षेत्र के बाली स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। बच्चों के अधिकार, बाल विवाह, सुरक्षा और लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी जानकारियाँ दी गईं।

महराजगंज, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद के विभिन्न विद्यालयों में चलाए जा रहे पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत निचलौल क्षेत्र के बाली स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को बाल अधिकार, बाल विवाह, बच्चों की सुरक्षा और लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सुनील कुमार नागर, एलएडीसी के डिप्टी चीफ आशुतोष पांडेय और असिस्टेंट नौसाद आलम ने विद्यार्थियों को पॉक्सो 2012 के प्रावधानों के बारे में बताया। सचिव ने कहा कि कानून की दृष्टि से 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति बालक है।
बच्चों के प्रति होने वाले लैंगिक अपराधों के मामलों में पॉक्सो अधिनियम के प्रावधान लागू होते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112, बाल कल्याण समिति और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता लेने की जानकारी दी। इस अवसर पर अधिकार मित्र हेमंत गुप्ता, मोनू गुप्ता, संदीप कुमार, प्रबंधक सनत कुमार राहुल, प्रधानाचार्य गिरजा सिंह अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार पटेल, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. अमित प्रताप सिंह, तेज बहादुर पाल मौजूद रहे।

