PNB घोटाला: मेहुल चोकसी की सफाई,  इलाज और मेडिकल जांच के लिए देश छोड़ा था

एजेंसी मुंबई
Follow us on Google News
share

करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी ने सोमवार को बंबई हाईकोर्ट में कहा कि उसने मामले के अभियोजन से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने इलाज के लिए देश छोड़ा था।...

Mehul Choksi

करोड़ों रुपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला के प्रमुख आरोपियों में से एक मेहुल चोकसी ने सोमवार को बंबई हाईकोर्ट में कहा कि उसने मामले के अभियोजन से बचने के लिए नहीं बल्कि अपने इलाज के लिए देश छोड़ा था। फरार हीरा कारोबारी चोकसी अभी कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है।

चोकसी ने अपने वकील विजय अग्रवाल के जरिए सोमवार को हलफनामा दायर कर कहा कि उसने विदेशों में मेडिकल जांच और उपचार के लिए जनवरी 2018 में देश छोड़ा था। हलफनामे में कहा गया है, ‘मैंने संदिग्ध हालात में देश नहीं छोड़ा था।

चोकसी ने अदालत में उसके द्वारा दायर दो याचिकाओं के संबंध में हलफनामा दायर किया है। उन याचिकाओं में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक विशेष अदालत में दायर एक आवेदन को रद्द करने का अनुरोध किया है। चोकसी ने अपनी याचिका में कहा है कि वह स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भारत लौटने में असमर्थ है। 

ईडी के आवेदन में चोकसी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने का अनुरोध किया गया है। चोकसी और उसका भतीजा नीरव मोदी दोनों पीएनबी के साथ 13,400 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी मामले में ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वांछित हैं। 

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमेहुल चोकसी की सफाई,  इलाज और मेडिकल जांच के लिए देश छोड़ा था