पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सीआरपी ईपी प्रशिक्षण संपन्न, बांटे गए प्रमाण पत्र

हिन्दुस्तान, सराईकेला
Follow us on Google News
share

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। सभी सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि मदन नायडू ने छात्रों को ज्ञान का उपयोग करने और ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रही।

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सीआरपी ईपी प्रशिक्षण संपन्न, बांटे गए प्रमाण पत्र

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सीआरपी ईपी प्रशिक्षण संपन्न, बांटे गए प्रमाण पत्र सरायकेला,संवाददाता। पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह पूर्वक किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी सफल अभ्यर्थियों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जेएसएलपीएम के स्किल मैनेजर मदन नायडू उपस्थित थे। उन्होंने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे।

प्रशिक्षण का महत्व

छात्रों को संबोधित करते हुए मदन नायडू ने कहा कि आप सभी ने यहां से जो हुनर और जानकारी सीखी है, उसे अब धरातल पर उतारने का समय आ गया है। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी को गांवों में जाकर, विभिन्न समितियों से जुड़कर लोगों को जागरूक करना है, ताकि ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।

विशिष्ट अतिथि

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक राजेश कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती ने की। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोविन्द राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत और द्रौपदी महतो ने भूमिका निभाई। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखा गया।

फोटो-SKL-11-प्रशिक्षाणार्थी प्रमाण पत्र

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कब प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ?
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह पूर्वक किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।