पीएम स्वनिधि से 83 हजार लोगों ने अपना काम शुरू कर जिंदगी बदली

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में पीएम स्वनिधि योजना से अब तक 83 हजार से अधिक लोगों ने ऋण लेकर अपने व्यवसाय शुरू किए हैं। इस योजना के अंतर्गत तिन चरणों में 10 हजार, 20 हजार और 50 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना के तहत एक पात्र की सराहना की।

पीएम स्वनिधि से 83 हजार लोगों ने अपना काम शुरू कर जिंदगी बदली

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गाजियाबाद में पीएम स्वनिधि योजना पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से जिले में अब तक 83 हजार से अधिक लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए ऋण लिया है। लोन लेकर अपना काम शुरू करने से कई परिवार के जीवन में बदलाव आया है। केंद्र सरकार ने रेहड़ी-पटरी और फेरी वालों के लिए वर्ष 2020 में पीएम स्वनिधि योजना की शुरूआत की थी। इसमें डूडा आसान प्रक्रिया पर ऋण उपलब्ध करा रहा है। आवेदन के लिए आधार कार्ड और गाजियाबाद के बैंक की पासबुक होनी चाहिए।

पहले चरण में ऋण

पहले चरण में 10 हजार, दूसरे में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार तक का ऋण दिया जाता है। समय पर भुगतान करने पर सब्सिडी का लाभ भी मिलता है। डूडा से 83106 लोगों ने दस हजार रुपये का ऋण लेकर काम शुरू किया है। इनमें से कोई फल और सब्जी की ठेली लगा रहा है तो कोई कपड़े बेच रहा है। इनके अलावा लोग दूसरे काम भी कर रहे हैं। 38 हजार लोगों ने दूसरी बार और नौ हजार ने तीसरी बार ऋण डूडा से लिया। इस तरह 83 हजार से ज्यादा लोगों ने ऋण लेकर अपना काम शुरू किया।

ऋण लेने के बाद काम

जनपद के करीब नौ हजार लोगों ने डूडा से पीएम स्वनिधि योजना के तीसरे चरण में 50 हजार रुपये का ऋण लिया। इनमें से कई लोग पहले रेहड़ी पटरी लगाते थे। आमदनी बढ़ने पर लोगों ने दुकान किराये पर ली। इस तरह लोगों के जीवन में बदलाव आया है। नंदग्राम निवासी कमल सिंह ने बताया कि वह फलों रेहड़ी पटरी लगाते थे। फलों का अच्छा काम चल गया। अब दुकान पर किराये पर ले ली है। विजयनगर निवासी मोहित कश्यप का कहना है कि वह सब्जी बेचने की फेरी लगाते थे। अब किराये पर दुकान ले ली है। आमदनी अच्छी होने पर बच्चों की पढ़ाई में अब कोई दिक्कत नहीं है। शास्त्रीनगर निवासी कमलावती का कहना है कि वह कपड़े बेचने की ठेली लगाती थी। डूडा से ऋण लेने के बाद काम काफी बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ की 137वीं कड़ी में गाजियाबाद निवासी बबीता की तारीफ की थी। बबीता ने डूडा से पीएम स्वनिधि ऋण लेकर अपना रोजगार शुरू किया था। लॉकडाउन में दुकान बंद होने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दोबारा मेहनत से काम खड़ा किया।

सामान्य प्रश्न

पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य क्या है?
पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी और फेरी वालों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम स्वनिधि से 83 हजार लोगों ने अपना काम शुरू कर जिंदगी बदली