पीएम सूर्य घर योजना के लिए घर-घर दस्तक देगा बिजली विभाग
पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड पहले चरण में 20 हजार उपभोक्ताओं को किया गया है चिह्नित हर माह 300 यूनिट बिजली खपत होने वाले घरों में सोलर पैनल

बांका, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को रफ्तार देने के लिए बिजली विभाग अब घर-घर (डोर-टू-डोर) सर्वे अभियान चलाएगा। पहले चरण में बिजली विभाग की नजर करीब 20 हजार उपभोक्ताओं पर है, जिनके घरों में हर माह औसतन 300 यूनिट बिजली की खपत होती है। लक्ष्य है कि अले छह महीने के अंदर कम से कम आठ हजार घरों की छतों पर सोलर यूनिट (पैनल) लगा दी जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक करने और योजना से जोडने की ूरी जिम्मेदारी एसडीओ, कानीय अभियंता, मानव बल और मीटर रीडरों को सौंपी गई है।
सोलर यूनिट लगाने की प्रक्रिया
इसके लिए विद्युत प्रमंडल बांका के कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने अपने कार्यालय में सोलर वेंडरों (एजेंसियों) के साथ मैराथन बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पहले चरण में 2027 तक ही घरेलू छतों पर सोलर यूनिट लगनी है, इसलिए काम में तेजी लाएं। वेंडरों और कमिर्यों को जुलाई और अगस्त में कम से कम 1500 नए आवेदन कराने का लक्ष्य दिया गया है। पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने के लिए विभाग ने एक बडी पहल की है। जो मीटर रीडर या मानव बल किसी उपभोक्ता के घर सोलर पैनल लगवाएंगे, उन्हें प्रति उपभोक्ता 2000 रूपये प्रोत्साहन राशि (इनाम) दी जाएगी।
आवेदन की स्थिति और फायदें
आंकडों के अनुसार जिले में अब तक 1200 घरेलू उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन किया है। लेकिन, इनमें से केवल 500 लोगों ने ही सोलर पैनल लगाने की अंतिम सहमति दी है, बाकी लोग टालमटोल कर रहे है। सोलर उर्जा से कई फायदे हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ ने बताया कि सोलर पैनल से न सिर्फ बिजली बिल जीरो होगा, बल्कि इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनान से गैस सिलेंडर का खर्च भी बचेगा। इतना ही नहीं सोलगर लगाना केवल अपना पैसा बचाना नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बडी देश सेवा है। सालर उर्जा से पर्यावरण का संरक्षण होता है। इससे कार्बन फुटप्रिंट कम होता है।
लोन की सुविधा
सोलर पैनल लगाने के लिए एकमुश्त पैसे नहीं हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंकों से मात्र पांच से छह फीसदी ब्याज पर आसान लोन मिल रहा है। दो लाख रूपये तक के लोन के लिए भारी-भ्रकम कागजात या सिबिल स्कोर का झंझट नहीं है। पचान पत्र, फोटो, घर की रसीद और बिजली बिल (कंज्यूमर नंबर) देकर उपभोक्ता लोन ले सकते हैं। एक किलोवाट के सोलर पैनल पर 60 हजार का खर्च आता है। 30 हजार सब्सिडी मिलती है। पैनल लगाने से हर दिन करीब 22 रूपये (महीने में 650-700 रूपये) की बिजली बचेगी। यानी सालाना 8 हजार 400 रूपये की बचत होगी। इस तरह पूंजी चार साल से भी कम समय में वसूल हो जाएगी। वहीं, दो किलोवाट यूनिट पर 60 हजार रूपये और 3 किलोवाट यूनिट पर 78 हजार रूपये सब्सिडी मिलेगी。


