पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना क्रियान्वयन को हुई बैठक

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना क्रियान्वयन को हुई बैठकपीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना क्रियान्वयन को हुई बैठक

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना क्रियान्वयन को हुई बैठक

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं समीक्षा सम्बन्धी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एलडीएम डिस्काॅम एवं वेण्डरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत एलडीएम के सहयोग से यूपीनेडा परियोजना अधिकारी एसके वर्मा के सहयोग से युद्धस्तर पर कार्य कराया जाना है। जिसमें सभी का समयबद्ध सहयोग आवश्यक है। उन्होंने डिस्काम एवं परियोजना अधिकारी नेडा अधिशाषी अभियन्ता पंकज तिवारी को निर्देश दिये गये कि वह पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के ऋण निवारण, द्वितीय किस्त एवं नेटमीटरिंग पर आने वाली समस्याओं का पीएम सूर्यघर के व्हाट्सएप ग्रुप पर त्वारित निदान कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी को पाक्षिक रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जिसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, डिस्काम के अधिकारियों साथ हर 15 दिवस पर अलग-अलग कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण की समीक्षा की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।