पीएम सूर्य घर योजना के तहत 25 उपभोक्ता को मिला लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लोगों को योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। 192 उपभोक्ताओं ने आवेदन किया, जिनमें से 25 की प्रक्रिया पूरी हुई है। सोलर पैनल से बिजली बिल कम होता है और सब्सिडी की राशि सीधा बैंक खाते में मिलती है।

मैरवा, एक संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत गांव और नगर पंचायत के वार्ड में जाकर लोगों को इस योजना के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है कुल 192 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्य घर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इनमें से 25 उपभोक्ताओं की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनको सोलर रूफटॉप प्लांट पर निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिल चुका है.अन्य आवेदनों की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है।
योजना का महत्व
एसडीओ नेहाल श्रीवास्तव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिल को शून्य करने में सहायक है। बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि जो लोग अभी तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं. वे पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें। बिजली कंपनी का लक्ष्य हर घर तक इस योजना की पहुंच बनाना है। ताकि बिजली की निर्भरता कम हो सके। ऑनलाइन आवेदन के बाद तय मानकों के अनुसार उपभोक्ताओं को सीधे बैंक खाते में सब्सिडी की राशि मिलती है।सोलर पैनल लगने से उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल काफी कम या शून्य हो जाता है। उन्होंने यह भी बताया की 2 किलो वाट तक कनेक्शन लेने वाले को 60 हजार और 3 किलो या उससे अधिक लेने वाले को 78 हजार सब्सिडी मिलेगा।


