पीएम श्री स्कूल के छात्र घूमेंगे केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय, जानेंगे शैक्षणिक माहौल

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भागलपुर के पीएम श्री स्कूलों में छात्रों को केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों का भ्रमण करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें अकादमिक माहौल को जानने और अध्ययन में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक छात्र को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पीएम श्री स्कूल के छात्र घूमेंगे केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय, जानेंगे शैक्षणिक माहौल

भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के पीएम श्री स्कूलों के छात्र न केवल पढ़ाई-लिखाई अपने-अपने स्कूलों में करेंगे, बल्कि केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों की सैर करते हुए वहां के पाठ्यक्रम गतिविधियों में शामिल होते हुए वहां के अकादमिक माहौल को नजदीक से जानेंगे। इससे उन्हें पढ़ाई व अन्य गतिविधियों के लिए खुद को अपडेट करने की सीख मिलेगी। वे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम साबित होंगे। लागू होगा ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम, हर स्कूल को मिलेगा 20-20 हजार रुपये

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का निर्देश

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) एसएसए बबीता कुमारी ने जिले के सभी पीएम श्री विद्यालयों के प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में पीएम श्री विद्यालय में ट्विनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत हरेक पीएम श्री स्कूल के छात्रों को 20-20 हजार रुपये दिया जाना है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम श्री के अंतर्गत प्रारंभिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा पहली से आठवीं व छठी से 12वीं के विद्यार्थियों का पीयर टू लर्निंग तथा प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक स्तर पर ट्रांजिशन रेट में वृद्धि कराना है। इसके तहत इन विद्यालयों के बच्चे अपने निकटतम माध्यमिक विद्यालय (सरकारी या निजी स्कूल, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, ग्रामीण/शहरी) का भ्रमण करेंगे। बच्चों के भ्रमण को लेकर संबंधित स्कूलों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यालयवार कैलेंडर तैयार कराएंगे, ताकि एक ही दिन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में दो प्रारंभिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए एक नोडल शिक्षक नामित करेंगे, जो कि भ्रमण कार्यक्रम के क्र्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार होंगे।

भ्रमण से पहले तैयारी

संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक विशेष अभिभावक गोष्ठी में बच्चों एवं अभिभावकों से इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा करेंगे और भ्रमण के लिए सभी आवश्यक तैयारी के साथ बच्चों को भेजेंगे।

- नोडल शिक्षक भ्रमण तिथि से एक सप्ताह पहले ही भ्रमण होने वाले विद्यालय से वहां पर संपादित होने वाले कार्यक्रम आदि की रूपरेखा ले लेंगे।

- जहां पर भ्रमण होगा, वहां के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, गार्ड, सफाई दल, बाल संसद, किशोरी मंच, यूथ एवं इको क्लब के साथ बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे।

- विद्यालय परिसर में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। विद्यार्थी एवं शिक्षक स्वागत कार्ड बनाएंगे।

भ्रमण के दौरान गतिविधियाँ

- भ्रमण को पहुंचे छात्रों का विद्यालय के बाल संसंद, यूथ क्लब सदस्य स्वागत करेंगे।

- भ्रमण करने वाले बच्चे संबंधित विद्यालय के चेतना सत्र में भाग लेंगे और विद्यालय की आधारभूत संरचना, प्रशासनिक व शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत होंगे।

- भ्रमण वाले बच्चे स्कूल के पुस्तकालय, प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास, शिक्षण, बागवानी, किचन शेड, खेल का मैदान, पेयजल, स्वच्छता सुविधा, पोषण वाटिका, नोटिस बोर्ड व अन्य प्रेक्टिसेज का अवलोकन करेंगे।

- मेजबान विद्यालय के यूथ क्लब द्वारा भ्रमण को पहुंचे बच्चों को वाद विवाद, भाषण, पहेलियां, कविता, कहानी लेखन, पेटिंग में प्रतिभाग कराया जाएगा।

- भ्रमण के बाद वहां से मिली अच्छी सीख को अपने स्कूल के चेतना सत्र में अपने स्कूली बच्चों के बीच साझा करेंगे।

- बाल संसद, यूथ एवं इको क्लब एवं मीना मंचके सदस्य पेयर्ड विद्यालय में सीखी गई अच्छी बातों को अपने विद्यालय में लागू करने की योजना बनाएंगे और प्रधानाध्यापक व शिक्षक के माध्यम से अपने स्कूल में लागू करेंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦पीएम श्री विद्यालयों के छात्रों को कितनी राशि मिलेगी?−
हर छात्र को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपीएम श्री स्कूल के छात्र घूमेंगे केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय, जानेंगे शैक्षणिक माहौल