बैलेंस दिवस पर हुईं प्रतियोगिताएं
हिन्दुस्तान, बांदा
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ममसी खुर्द में बैलेंस दिवस मनाया गया। पहले दिन मिट्टी के खिलौने बनाने और मेहंदी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर इन गतिविधियों में भाग लिया। मुख्य उद्देश्य बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है।

कमासिन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शनिवार को पीएम श्री कंपोजिटउच्च प्राथमिक विद्यालय ममसी खुर्द में बैलेंस दिवस के प्रथम पहले दिन मिट्टी के खिलौने का निर्माण व मेहंदीकला की प्रतियोगिताएं हुईं। शिक्षा के साथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा जोड़ने को व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रमों को चरण बंद तरीके से एकीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। शनिवार को विभिन्न विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन कराया जाना है। छात्राओं ने एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाकर व छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मिट्टी के खिलौने बनाकर हुनर दिखाया। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार बाथम. जावेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, ओम प्रकाश सहायक अध्यापक एवं सौरभ सिंह अनुदेशक सोनू देवी, शिव शंकर एजुकेटर की सहभागिता रही।


