पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में अलंकरण समारोह आयोजित

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया, चतरा में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। चयनित विद्यार्थियों में गल्र्स कैप्टन मुदसर परवीन, बॉयज कैप्टन अरमान अंसारी, गल्र्स स्पोर्ट कैप्टन आस्था रानी और बॉयज स्पोर्ट कैप्टन हिमांशु कुमार शामिल हैं।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में अलंकरण समारोह आयोजित

चतरा, संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया, चतरा में शनिवार को विद्यालय का अलंकरण समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं कर्तव्यनिष्ठा की भावना विकसित करना था। समारोह के दौरान विद्यालय के गल्र्स कैप्टन, बॉयज कैप्टन, गल्र्स स्पोट्र्स कैप्टन एवं बॉयज स्पोट्र्स कैप्टन का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को उनके पद की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों से अवगत कराया गया। चयनित विद्यार्थी में गल्र्स कैप्टन मुदसर परवीन, बॉयज कैप्टन अरमान अंसारी, गल्र्स स्पोर्ट कैप्टन आस्था रानी, बॉयज स्पोर्ट कैप्टन हिमांशु कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान गल्र्स कैप्टन मुदशर परवीन ने चयनित विद्यार्थियों को शपथ दिलाई।

विद्यार्थियों ने विद्यालय के नियमों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य मंटू कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और कर्तव्य का निर्वहन करने की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, सहयोग एवं नेतृत्व क्षमता के साथ विद्यालय के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के खेल शिक्षक धीरज खलखो, विकास कुमार, पुष्पांजलि कुमारी एवं सुनंदनी यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग एवं समन्वय से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चतरा में अलंकरण समारोह आयोजित