मुंगेर: डीएम ने पेश की मिसाल, खुद 'निश्चय मित्र' बन मरीजों को बांटी पोषण किट

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

मुंगेर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को आगे बढ़ाने के लिए एक विशेष ड्राइव आयोजित की। जिलाधिकारी निखिल धनराज ने 'निश्चय मित्र' बनने का संकल्प लिया और टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मुंगेर: डीएम ने पेश की मिसाल, खुद 'निश्चय मित्र' बन मरीजों को बांटी पोषण किट

मुंगेर से राजेश की रिपोर्ट प्रधानमंत्री के 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को धरातल पर उतारने के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में आयोजित विशेष ड्राइव के दौरान जिलाधिकारी निखिल धनराज ने खुद 'निश्चय मित्र' बनने का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने टीबी से पीड़ित मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट (पोषण किट) का वितरण किया। जिलाधिकारी ने जिले के सभी वरीय अधिकारियों को भी इस मानवीय अभियान से जुड़कर मरीजों को गोद लेने और 'निश्चय मित्र' बनने का आह्वान किया। ​मरीजों का हौसला बढ़ाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य सिर्फ स्वास्थ्य विभाग अकेले पूरा नहीं कर सकता।

इसके लिए समाज के हर वर्ग, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा, "निश्चय मित्र बनकर टीबी मरीजों को नियमित पोषण व मानसिक संबल देना एक सामाजिक और मानवीय दायित्व है, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर में तेजी आती है।" उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अधिक से अधिक संख्या में निश्चय मित्र बनकर मरीजों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।