सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बड़ा सहारा: 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

मुंगेर में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 'पीएम राहत योजना' के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराने का निर्णय लिया गया। सदर अस्पताल में आयोजित इस बैठक में आवश्‍यक परिवहन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही। नए अस्पतालों को टैग करने की भी चर्चा की गई।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बड़ा सहारा: 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज

मुंगेर, निज संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब 'पीएम राहत योजना' के तहत दुर्घटना पीड़ितों को सूचीबद्ध (इंपैनल्ड) अस्पतालों में 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा। इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सदर अस्पताल के प्री-फैब्रिकेटेड भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत संबद्ध अस्पतालों में मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही, जिन इलाकों में इस योजना से जुड़े अस्पताल नहीं हैं, वहां नए अस्पतालों को टैग करने पर चर्चा हुई।

विशेषकर हवेली खड़गपुर और तारापुर जैसे क्षेत्रों में निजी अस्पतालों का रिक्विजिशन लाकर उन्हें सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी इसका त्वरित लाभ मिल सके। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजू ने की। उनके साथ जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला, ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन, एनआईसी डीआरएम प्रशांत कुमार, डॉ. मो. फैजउद्दीन सहित विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी तथा संबद्ध एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बड़ा सहारा: 1.5 लाख तक का मुफ्त इलाज