बीआरसी कार्यालय पर रसोइयों को सम्मान 5 लाख का कैशलेस चिकित्सा वितरित

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

बीआरसी पर रसोइयों का सम्मान, पांच लाख के कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित  मेहनगर (आजमगढ़) : बीआरसी मुख्यालय पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत

बीआरसी कार्यालय पर रसोइयों को सम्मान 5 लाख का कैशलेस चिकित्सा वितरित

 मेहनगर (आजमगढ़) : बीआरसी मुख्यालय पर रविवार को पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि एससी/एसटी आयोग के सदस्य तीजा राम ने किया। मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री की ओर से रसोइयों के लिए घोषित पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा वाले ‘मुख्यमंत्री रसोइया कैशलेस चिकित्सा कार्ड’ का डेमो चेक देकर रसोइयों को सम्मानित किया। सरकार की ओर से रसोइयों के मानदेय में एक हजार रुपये की वृद्धि की घोषणा से उनमें खुशी की  लकीर झलक रही है।तीजा

राम ने कहा कि सरकार की यह पहल सराहनीय है। विद्यालयों में नौनिहालों को शुद्ध, पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सरकार उनके हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है।इस अवसर पर  खंड शिक्षा अधिकारी रविकेश कुमार भाजपा नेता डॉ. माहेश्वरीकांत पांडेय,  सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीआरसी कार्यालय पर रसोइयों को सम्मान 5 लाख का कैशलेस चिकित्सा वितरित