पीएम नरेंद्र मोदी के मैथिली और भोजपुरी में किए गए ट्वीट से और तेज हो गई बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट

Himanshu Jha एएनआई, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों के लिए नवंबर महीने तक के लिए मुफ्त अनाज की घोषणा की।...

पीएम नरेंद्र मोदी के मैथिली और भोजपुरी में किए गए ट्वीट से और तेज हो गई बिहार विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों के लिए नवंबर महीने तक के लिए मुफ्त अनाज की घोषणा की। इस दौरान सबसे खास बात रही कि पीएम मोदी ने मैथिली और भोजपुरी में भी ट्वीट कर इसकी जानकारी लोगों को दी। इसके बाद ट्विटर पर लोग इसे बिहार चुनाव से जोड़कर देखने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैथिली में ट्वीट करते हुए लिखा, 'गरीब सबहक गरिमा सुनिश्चित करब।पीएम गरीब कल्याण अन्न योजनाक विस्तार सम्पूर्ण भारतक करोड़ों गरीब लोक के लेल होयत।' साथ ही उन्होंने भोजपुरी में ट्वीट करते हुए लिखा, 'ई गरीबजन के सम्मान सुनिश्चित करे वाला बा। प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना के आगे बढ़ावला से देश भर के करोडों लोगन के फैदा होई।'

बिहार में एनडीए मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा। इस बीच ,प्रधानमंत्री ने भोजपुरी और मैथिली भाषा में गरीबों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अपनी घोषणाओं के बारे में लोगों को बताया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने संबोधन के दौरान बिहार के प्रसिद्ध छठ पूजा का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का लाभ अब देश के 80 करोड़ लोगों को नवंबर महीने तक मिलेगा।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि त्यौहारों का सीजन छठ पूजा के साथ खत्म होता है, इसलिए पीएम मोदी ने अपने संबोधन में छठ का जिक्र किया।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'मनरेगा के साथ राशन का यह विस्तार कोरोनो लॉकडाउन के दौरान राज्य में वापस आने वाले लोगों के लिए बेहद मददगार साबित होगा। जहां तक भोजपुरी में ट्वीट्स की बात है, तो यह दुनिया भर में स्वीकृत भाषा है और मुफ्त राशन की योजना पूरे देश के लिए है। यह पीएम मोदी का साहसिक और सराहनीय फैसला है।'

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोजपुरी में ट्वीट करने के लिए धन्यवाद कहा।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव नवंबर महीने में होगा। 243 विधानसभा सीटों वाली बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और लोक जनशक्ति पार्टी गठबंधन की सरकार है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें