ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ देशचुनावी राज्य कर्नाटक में हरित ऊर्जा पर दमखम दिखाएंगे PM मोदी, 30 देशों के मंत्री हो रहे शामिल

चुनावी राज्य कर्नाटक में हरित ऊर्जा पर दमखम दिखाएंगे PM मोदी, 30 देशों के मंत्री हो रहे शामिल

कर्नाटक में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी सत्ता में काबिज रहे इसे लेकर सरकार की तरफ से राज्य के लिए कई सौगात दी जा रही है। इसी बीच पीएम मोदी भी अब राज्य का दौरा करने वाले हैं।

चुनावी राज्य कर्नाटक में हरित ऊर्जा पर दमखम दिखाएंगे PM मोदी, 30 देशों के मंत्री हो रहे शामिल
Himanshu Tiwariलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 04 Feb 2023 12:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

चुनावी राज्य कर्नाटक के लिए बजट में भद्रा योजना के तहत 5,300 करोड़ रुपये आवंटित करने के बाद अब पीएम नरेंद्र मोदी राज्य का दौरा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी 6 फरवरी को बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी तुमकुरु में एचएएल के हेलीकॉप्टर कारखाने को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अवाला वह अन्य विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।

भारत ऊर्जा सप्ताह की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री बेंगलुरु में भारत ऊर्जा सप्ताह (IEW) 2023 का उद्घाटन करेंगे। 6 से 8 फरवरी तक आयोजित होने वाले आईईडब्ल्यू का उद्देश्य एनर्जी के पावर हाउस के रूप में भारत की बढ़ती शक्ति को प्रदर्शित करना है। 

इस कार्यक्रम में दुनिया भर के 30 से अधिक मंत्रियों की मौजूदगी देखी जाएगी। इस आयोजन के दौरान पारंपरिक और गैर-पारंपरिक ऊर्जा उद्योग की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

30,000 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

भारत के ऊर्जा भविष्य की चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करने के लिए 30,000 से अधिक प्रतिनिधि, 500 वक्ता के साथ ऊर्जा प्रदर्शनी में 1,000 से ज्यादा लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ग्लोबल ऑयल और गैस सीईओ के साथ एक राउंड टेबल बातचीत में भाग लेंगे। वह ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में कई पहल भी शुरू करेंगे।

उर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर हुआ भारत

ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हालिस करने के लिए इथेनॉल ब्लेंड प्रोग्राम सरकार का एक प्रमुख फोकस क्षेत्र रहा है। सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण, 2013-14 से इथेनॉल उत्पादन क्षमता में छह गुना वृद्धि देखी गई है। इथेनॉल ब्लेंड प्रोग्राम और जैव ईंधन कार्यक्रम के तहत पिछले आठ सालों के दौरान की गई उपलब्धियों ने न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाया है बल्कि इसके परिणामस्वरूप 318 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन में कमी और लगभग विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ भी हुए हैं।

सूबे में इस साल होंगे चुनाव

कर्नाटक में भी इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा वक्त में बीजेपी सत्ता में काबिज है। बसवराज बोम्मई प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और उनका कार्यकाल मई 2023 में खत्म होने जा रहा है। इससे पहले राज्य में चुनाव कराए जाने की संभावना है। सूबे में होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (JDS) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।