भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को अटल अस्थि कलश सौंपेगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अटल अस्थि कलश सौंपेगे। यहां से अस्थि कलश राज्यों के राजधानियों में भेजे जाएंगे, जहां से उनको यात्राओं के जरिए उन राज्यों की प्रमुख...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भाजपा के सभी प्रदेश अध्यक्षों को अटल अस्थि कलश सौंपेगे। यहां से अस्थि कलश राज्यों के राजधानियों में भेजे जाएंगे, जहां से उनको यात्राओं के जरिए उन राज्यों की प्रमुख नदियों में विभिन्न स्थानों पर विसर्जित किया जाएगा। यह कार्यक्रम भाजपा के पुराने मुख्यालय 11 अशोक रोड में होगा, जहां अटलजी बतौर भाजपा अध्यक्ष बैठते थे और इसी मुख्यालय से वे देश के प्रधानमंत्री भी बने।
इस साल 18 फरवरी को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर भाजपा के नए मुख्यालय भवन का उद्घाटन हुआ था। इसके बाद सारा कामकाज वहीं से चलाया जा रहा है। अब पार्टी अटलजी को याद करने के लिए 11अशोक रोड के सरकारी बंगले में कार्यक्रम रखा है।
लालजी टंडन बिहार व सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर के नए गर्वनर बने
अटल अस्थि कलश यात्रा सभी प्रदेशों में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह साढ़े दस बजे 11 अशोक रोड पहुंचेंगे और वहां पर वाजपेयी के दिनों को याद करेंगे। भाजपा के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, प्रमुख केंद्रीय मंत्री व नेताओं के साथ सभी प्रदेशों व केंद्र शासित प्रदेशों के पार्टी अध्यक्ष वहां पर प्रधानमंत्री ने हाथों से अटल अस्थि कलश ग्रहण कर अपने अपने राज्यों में ले जाएंगे। भाजपा हर राज्य में अटल अस्थि कलश यात्रा निकालेगी ताकि लोग श्रद्धांजलि दे सकें।
हर पंचायत में प्रार्थना सभा
भाजपा अपने नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यों की राजधानियों के साथ जिला, तालुका और ग्राम पंचायत स्तर पर प्रार्थना सभा कर प्रस्ताव पारित कर श्रद्धांजलि देगी। सूत्रों के अनुसार अटलजी को याद करते हुए भाजपा नेतृत्व अपना लोकसभा चुनावों का अभियान का आगाज भी यहीं से कर सकता है। पार्टी की चुनावी तैयारियों का एक बड़ा हिस्सा भी यहीं से काम करेगा।
बाढ़ की तबाही से उबरने के लिए केरल को तत्काल चाहिए 21 हजार करोड़