Hindi Newsदेश न्यूज़PM Narendra Modi share video of feeding peacock in Prime Minister House PM Modi latest Photo and Video

फुर्सत के पल PM नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास में किसे खिलाते हैं खाना और करते हैं देखभाल? देखें VIDEO

यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से लेकर रात तक लगातार बैठक कर काम का निपटारा करने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन फुर्सत के पल में वह दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री आवास में...

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।Sun, 23 Aug 2020 12:58 PM
share Share
Follow Us on
फुर्सत के पल PM नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास में किसे खिलाते हैं खाना और करते हैं देखभाल? देखें VIDEO

यूं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से लेकर रात तक लगातार बैठक कर काम का निपटारा करने में व्यस्त रहते हैं, लेकिन फुर्सत के पल में वह दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग यानी प्रधानमंत्री आवास में मौजूद मोर को खाना खिलाना नहीं भूलते हैं। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने आज एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अलग-अलग दिन मोर को दाना खिलाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में मोर कभी प्रधानमंत्री आवास के अंदर तो कभी लॉन में दिख रहा है, जहां पीएम मोदी बड़े ही सहज भाव से उसे दाना खिला रहे हैं। पीएम मोदी ने वीडियो साझा करते हुए एक कविता भी लिखी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही वायरल हो गया। हालांकि उन्होंने ट्विटर पर भी मोर के साथ बिताए अपने फुर्सत के पलों का वीडियो साझा किया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi) on

मोर पर पीएम मोदी द्वारा शेयर की गई कविता:

भोर भयो, बिन शोर, 
मन मोर, भयो विभोर, 
रग-रग है रंगा, नीला भूरा श्याम सुहाना, 
मनमोहक, मोर निराला। 

रंग है, पर राग नहीं, 
विराग का विश्वास यही, 
न चाह, न वाह, न आह, 
गूँजे घर-घर आज भी गान, 
जिये तो मुरली के साथ
जाये तो मुरलीधर के ताज।

जीवात्मा ही शिवात्मा, 
अंतर्मन की अनंत धारा 
मन मंदिर में उजियारा सारा, 
बिन वाद-विवाद, संवाद
बिन सुर-स्वर, संदेश
मोर चहकता मौन महकता।

अगला लेखऐप पर पढ़ें