ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशAssembly Elections 2022: क्यों बढ़ रही है महंगाई? 4 राज्यों में फतह के बाद पीएम मोदी ने बताया

Assembly Elections 2022: क्यों बढ़ रही है महंगाई? 4 राज्यों में फतह के बाद पीएम मोदी ने बताया

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए गठबंधन में खुशियां छाई हुई हैं। दरअसल, चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। खासकर उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां प्रचंड बहुमत...

Assembly Elections 2022: क्यों बढ़ रही है महंगाई?  4 राज्यों में फतह के बाद पीएम मोदी ने बताया
लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीThu, 10 Mar 2022 09:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद एनडीए गठबंधन में खुशियां छाई हुई हैं। दरअसल, चार राज्यों में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। खासकर उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर योगी सरकार की वापसी होने जा रही है। लेकिन दूसरी ओर देश के लिए महंगाई खासकर बड़ा मुद्दा है।  प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए महंगाई पर अपनी बात रखी है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ रही हैं। युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। विकासशील देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट में विश्वास पैदा होता है। उन्होंने आगे कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। मालूम हो कि  दुनिया भर में तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है।

साथ ही पीएम मोदी ने यूक्रेन संकट पर कहा कि इस वक़्त जो युद्ध चल रहा है, उसका असर हर देश पर पड़ रहा है। भारत शांति के पक्ष में हैं। बातचीत से हर समस्या को सुलझाने के पक्ष में हैं। लेकिन, जो देश सीधे युद्ध लड़ रहे हैं। भारत का उन देश से आर्थिक, सुरक्षा, शिक्षा और राजनीतिक दृष्टि से नाता है। 

पीएम मोदी ने और क्या कहा

यूपी में प्रचंड जीत के बात पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव के नतीज़ों ने एक बात और साबित कर दी है और मैं सभी ज्ञानियों को कहता हूं कि देश की भलाई के लिए पुरानी घिसीपिटी रिकॉर्ड को छोड़कर जरा नए सिरे से सोचना शुरू कीजिए। 

इन नतीजों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे साफ हुआ है कि जनता गुड गवर्नेंस, जातिवाद की बजाय विकासवाद की राजनीति चाहती है। यही नहीं भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी राजनीतिक जानकारों पर भी गहरा तंज कसा। उन्होंने कहा, 'आज मैं यह कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ राजनीतिक ज्ञानियों ने कहा था कि इसमें क्या है, यह तो 2017 में ही तय हो गई थी, जब भाजपा यूपी का चुनाव जीती थी। मैं मानता हूं कि इस बार भी ये ज्ञानी जरूर कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के परिणाम तय कर दिए हैं।' 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें