ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर कांग्रेस EVM का नतीजा स्वीकार कर लेती है : पीएम मोदी

चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर कांग्रेस EVM का नतीजा स्वीकार कर लेती है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले कांग्रेस ईवीएम का मुद्दा उठाती...

चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर कांग्रेस EVM का नतीजा स्वीकार कर लेती है : पीएम मोदी
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Dec 2018 06:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुडुचेरी और तमिलनाडु में बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले कांग्रेस ईवीएम का मुद्दा उठाती है। 

पीएम ने कहा कि इसे लेकर वह सिर्फ संदेह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन अगर कांग्रेस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वो ईवीएम का नतीजा अपना लेती है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के आलोकतांत्रिक व्यवहार का सही जवाब लोकतंत्र को मजबूत करना है। लोकतंत्र के लिए सूचना और जागरूकता महत्वपूर्ण है। हमें कांग्रेस और इसके खतरनाक खेलों के बारे में लोगों को सूचित करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार चुनाव आयोग पर हमला बोला है। हालांकि, जब उसी चुनाव आयोग ने ऐसा नतीजा दिया जो उन्हें पसंद था तब उन्हें ठीक लगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें