सिक्किम में बनी PM नरेंद्र मोदी के नाम पर सड़क, गवर्नर गंगा प्रसाद ने किया उद्घाटन

Dec 29, 2021 01:57 pm ISTSurya Prakash पीटीआई , गंगटोक
share Share
Follow Us on

सिक्किम में सोमगो लेक और नाथूला बॉर्डर को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाली सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखा गया है। इस नई बनी सड़क का गवर्नर गंगा प्रसाद ने आधिकारिक उद्घाटन किया है। नाथूला बॉर्डर को...

सिक्किम में बनी PM नरेंद्र मोदी के नाम पर सड़क, गवर्नर गंगा प्रसाद ने किया उद्घाटन

सिक्किम में सोमगो लेक और नाथूला बॉर्डर को राजधानी गंगटोक से जोड़ने वाली सड़क का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखा गया है। इस नई बनी सड़क का गवर्नर गंगा प्रसाद ने आधिकारिक उद्घाटन किया है। नाथूला बॉर्डर को गंगटोक से जोड़ने वाले पुराने रूट का नाम देश के पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। अधिकारियों ने कहा कि करीब 19.51 किलोमीटर लंबा रोड एक साल से यात्रियों के लिए चालू है, लेकिन अब गवर्नर की ओर से इसका ऑफिशियली उद्घाटन हुआ है। सिक्किम के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डीबी चौहान ने मंगलवार को सड़क के उद्घाटन के बारे में जानकारी दी। 

उन्होंने उद्घाटन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'माननीय राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद जी के साथ नरेंद्र मोदी मार्ग के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित रहा। इस सड़क का उद्घाटन कयोंगासला ग्राम पंचायत में किया गया है। चांगू लेक को जोड़ने वाले इस नए वैकल्पिक मार्ग का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखा गया है।' 20 दिसंबर को इस नए मार्ग का नाम पीएम नरेंद्र मोदी पर रखे जाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा गया था। इसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया। इस सड़क का निर्माण सीमा सड़क संगठन यानी बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की ओर से किया गया है। 

— DB Chauhan (@dbchauhanbjp) December 28, 2021

गंगटोक से सोमगो लेक की दूरी इस नई सड़क के बनने से 15 किलोमीटर कम हो गई है। ग्राम सभा के लोगों ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को जिस तरह से मुफ्त वैक्सीन और राशन मुहैया कराया है, उसे देखते हुए यह सम्मान उन्हें दिया गया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से डोकलाम के मुद्दे को चीन के साथ निपटाया है, वह भी एक वजह है कि हमें इस सड़क का नाम उन पर रखने की प्रेरणा मिली। इस सड़क का उद्घाटन जिसे इलाके में किया गया है, वहां के 80 फीसदी लोग भारतीय सेना में हैं। 

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।