Hindi NewsIndia Newspm narendra modi reply to justin trudeau as warning on khalistan issue - India Hindi News
जस्टिन ट्रूडो ने भेजी तीसरे कार्यकाल की बधाई तो पीएम नरेंद्र मोदी से मिल गया नसीहत वाला जवाब

जस्टिन ट्रूडो ने भेजी तीसरे कार्यकाल की बधाई तो पीएम नरेंद्र मोदी से मिल गया नसीहत वाला जवाब

संक्षेप:

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है। वहीं इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने संकेतों में ही कनाडा के प्रधानमंत्री को खालिस्तान पर नसीहत भी दे डाली।

Jun 10, 2024 01:27 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नरेंद्र मोदी अब तीसरी बार देश के पीएम बन गए हैं। रविवार को उन्होंने पूरे मंत्री परिषद के साथ शपथ ली। इस बीच दुनिया भर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष उन्हें शुभकामना संदेश भेज रहे हैं। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भी पीएम मोदी को तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई दी है। वहीं इसका जवाब देते हुए पीएम मोदी ने संकेतों में ही कनाडा के नेता को नसीहत भी दे डाली। पीएम मोदी ने एक्स पर सोमवार सुबह जस्टिन ट्रूडो के संदेश का जवाब देते हुए लिखा,  'बधाई संदेश के लिए जस्टिन ट्रूडो आपका धन्यवाद। कनाडा के साथ भारत आपसी समझ के साथ काम करने को उत्सुक है। हम चाहते हैं कि दोनों देश एक-दूसरे की चिंताओं को समझें।'

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पीएम मोदी ने एक-दूसरे की चिंताओं को समझने वाली नसीहत दी है। इसका अर्थ खालिस्तान के मामले में कनाडा के ढीले रवैये को लेकर भारत सरकार की नाराजगी से लगाया जा रहा है। कनाडा कई बार कह चुका है कि वह अपनी जमीन पर अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करेगा। इसके बहाने वह खालिस्तानी तत्वों पर सख्ती से इनकार कर रहा है, जबकि कट्टरपंथी संगठनों के लोग लगातार भारत के राजनयिकों तक को निशाना बना रहे हैं। भारत के दूतावास और कौंसुलेट्स को घेरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछले सप्ताह ही ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी के मौके पर कनाडा में कई जगहों पर खालिस्तानी तत्वों ने इंदिरा गांधी की हत्या का चित्रण किया था।

इस दौरान खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे भी लगाए गए थे। इस घटना पर भारत ने कड़ा ऐतराज जताया है और कनाडा से ऐक्शन की भी मांग की है। बता दें कि बीते साल जून में ही खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हो गई थी। इस हत्या को लेकर कनाडा में सुगबुगाहट थी, लेकिन सितंबर में उस वक्त हालात बिगड़ गए, जब पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इसका आरोप भारत पर लगाया। ट्रूडो का कहना था कि निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ है। 

कनाडा ने आरोप तो लगाए, पर अब तक नहीं दे पाया सबूत

इस तरह कनाडा की धरती में भारत की ओर से हत्याएं कराना हमारी संप्रभुता के खिलाफ है। भारत ने इन आरोपों पर कहा था कि आपको सबूत देना चाहिए। यही नहीं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों ने इस मामले में चिंता जाहिर की थी। हालांकि अब तक कनाडा की ओर से कोई सबूत नहीं दिया गया है। हालांकि उसने इस हत्या के आरोप में भारतीय मूल के 4 लोगों को अरेस्ट किया है, जो कनाडा में ही सालों से रहते हैं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।