ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशचांद पर लैंडर और रोवर के उतरने का इंतजार : मोदी

चांद पर लैंडर और रोवर के उतरने का इंतजार : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल में रविवार को दूसरी बार आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 देश के लिए गौरव की...

चांद पर लैंडर और रोवर के उतरने का इंतजार : मोदी
एजेंसी,नई दिल्लीMon, 29 Jul 2019 04:47 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे कार्यकाल में रविवार को दूसरी बार आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-2 देश के लिए गौरव की बात है। इस मिशन से हमें विश्वास और निर्भीकता मिली है। अब हमें बेसब्री से सितंबर महीने का इंतजार है जब चांद की सतह पर लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान की लैंडिंग होगी।

मोदी ने कहा कि यह मिशन पूरी तरह से भारतीय और स्वदेशी मिशन है। इससे साबित हो चुका है कि हमारे वैज्ञानिक सर्वश्रेष्ठ हैं। उन्होंने रिकॉर्ड समय में इसे लॉन्च किया। कई अवरोधों के बाद भी समय नहीं बदला। उन्होंने कहा चंद्रयान-2 कई मायनों में अहम है। यह हमें चांद के बारे में ज्यादा जानकारियां देगा। 

अंतरिक्ष पर क्विज प्रतियोगिता: यह अभियान देश के युवाओं को विज्ञान और नवप्रवर्तन के लिए प्रेरित करेगा।  MyGov.com पर 1 अगस्त से अंतरिक्ष से जुड़ी एक प्रतियोगिता की शुरुआत की जा रही है। अंतरिक्ष से जुड़ी जिज्ञासाएं, भारत का अंतरिक्ष अभियान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी इस क्विज प्रतियोगिता के मुख्य विषय होंगे। सभी राज्यों के स्कूल इसमें भाग लें। विजेताओं को सरकार अपने खर्च पर श्रीहरिकोटा लेकर जाएगी और वे लैंडर-रोवर की चंद्रमा पर लैंडिंग देख पाएंगे। हर राज्य से सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को केंद्र अपने खर्च पर श्रीहरिकोटा लेकर जाएगा।

संदेश : नरेंद्र मोदी बोले, कश्मीरी मुख्यधारा में आने को बेताब

इन्होंने दिया था सुझाव : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रयान पर चर्चा के लिए राजस्थान के जोधपुर से संजीव हरीपुरा, कोलकाता से महेंद्र कुमार डागा, तेलंगाना से पी. अर्रंवद राव और अन्य ने सुझाव दिए थे। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष की दृष्टि से 2019 भारत के लिए बहुत अच्छा साल रहा है।

बुक कॉर्नर के लिए नाम सुझाएं
प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी एप पर एक स्थायी ‘पुस्तक कॉर्नर’ बनाने का विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्यों ना हम नरेंद्र मोदी एप पर एक स्थायी पुस्तक कॉर्नर ही बना दें। जब भी हम नई किताब पढ़ें, उसके बारे में वहां लिखें, चर्चा करें और आप हमारे इस पुस्तक कॉर्नर के लिए कोई अच्छा सा नाम भी सुझा कर सकते हैं। इससे यह पुस्तक कॉर्नर पाठकों और लेखकों के लिए एक सक्रिय मंच बन जाएगा। 

15 अगस्त को लोक उत्सव के तौर पर मनाएं
25 मिनट के संबोधन में मोदी ने लोगों से 15 अगस्त को विशेष तैयारियों के साथ मनाने का आह्वान किया। कहा, आपको अवश्य ही इस तथ्य पर विचार करना चाहिए कि 15 अगस्त को कैसे लोक उत्सव के रूप में व जनता के त्योहार के रूप में मनाया जा सकता है। 

सावन के महीने में घूमे देश
मोदी ने सावन के महीने में देश घूमने की अपील करते हुए कहा, पर्यटन से बड़ा कोई शिक्षक नहीं हो सकता। देश के उन हिस्सों में जरूर जाना चाहिए जिनकी खूबसूरती, मानसून में देखते ही बनती है। इस मौसम में हम जब भी आसपास  देखते हैं तो लगता है मानो धरती ने हरियाली की चादर ओढ़ ली हो। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें