कोरोना टीके के बारे में झूठ फैला रहे हर नेटवर्क को हराएं, पीएम मोदी की युवाओं से अपील

भाषा, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और ''अब हमें झूठ तथा अफवाह" फैलाने वाले हर नेटवर्क को सही सूचना के...

pm narendra modi   bjp4india twitter 24 jan  2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने कोविड-19 का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और ''अब हमें झूठ तथा अफवाह" फैलाने वाले हर नेटवर्क को सही सूचना के जरिए परास्त कर अपना कर्तव्य पूरा करना है। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने जा रहे एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवी और कलाकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तरह के संगठनों ने हमेशा ही चुनौतीपूर्ण समय से निपटने में अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, ''कोविड के समय में भी, आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। जब सरकार और प्रशासन को आपकी जरूरत होती है, तब आप स्वयंसेवी के रूप में आगे आते हैं और सहायता करते हैं।"

मोदी ने कहा, ''चाहे यह आरोग्य सेतु ऐप या फिर कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के बारे में जागरूकता फैलाना हो, आपके द्वारा किया गया कार्य सराहनीय रहा है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं को लोगों को सही सूचना मुहैया कर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में सहायता करने के लिए अब आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आपको इसे अब अगले मुकाम तक ले जाना है। आपकी पहुंच समाज के सभी हिस्सों में है। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के साथ देश की सहायता करने के लिए आगे आने का मैं आपसे अनुरोध करता हूं। आपको टीकों के बारे में गरीबों और आम आदमी को सही सूचना मुहैया करनी होगी।"

उन्होंने कहा, ''भारतीय वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस का टीका विकसित कर अपना कर्तव्य पूरा किया और अब हमें अपना कर्तव्य पूरा करना है। झूठ और अफवाह फैला रहे हर नेटवर्क को हमें सही सूचना के जरिए परास्त करना होगा।" उन्होंने यह भी कहा कि भारत महज कुछ लोगों के ऐसा कहने भर से आत्मनिर्भर नहीं बन जाएगा, बल्कि इसे युवाओं के कार्यो द्वारा हासिल करना होगा, जिसके लिए उन्हें आवश्यक कौशल से लैस होना पड़ेगा। उन्होंने कहा, ''आप यह कार्य तभी बेहतर तरीके से कर पाएंगे जब आपके पास आवश्यक कौशल होगा।" 

मोदी ने कहा कि इसके महत्व को समझते हुए कौशल विकास मंत्रालय बनाया गया और अब तक 5.5 करोड़ से अधिक युवाओं ने विभिन्न कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास प्रशिक्षण का उद्देश्य भारत के युवाओं को उनके कौशल के आधार पर रोजगार के नए अवसर दिलाना है। उन्होंने 'वोकल फॉर लोकल' पर एक बार फिर से जोर देते हुए कहा कि यह एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से और मजबूत होगा।

Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

Rakesh Kumar
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsटीके के बारे में झूठ फैला रहे हर नेटवर्क को हराएं,PM की युवाओं से अपील