मीटिंग के टेलीकास्ट पर PM की केजरीवाल को नसीहत, संयम का पालन करें, दिल्ली सीएम ने मांगी माफी
देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाइव टेलीकास्ट करने पर प्रोटोकॉल के पालन की नसीहत दी। मीटिंग...

देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लाइव टेलीकास्ट करने पर प्रोटोकॉल के पालन की नसीहत दी। मीटिंग के एक हिस्से का अरविंद केजरीवाल लाइव टेलीकास्ट कर रहे थे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी टिप्पणी के बाद कहा कि इस मीटिंग में एक बात बहुत गलत हो रही है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है।
मीटिंग के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि हमारे पास एक नेशनल प्लान होगा तो हम सभी मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग लड़ सकेंगे। अरविंद केजरीवाल को बीच में ही रोकते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये हमारी जो परंपरा है और हमारा जो प्रोटोकॉल है, उसके बहुत खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनहाउस मीटिंग का लाइव टेलीकास्ट करे। यह उचित नहीं है और हमें हमेशा संयम का पालन करना चाहिए।' पीएम नरेंद्र मोदी की इस नसीहत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जी सर, इस बात का ध्यान रखेंगे।
मीटिंग के लाइव टेलीकास्ट पर प्रधानमंत्री #NarendraModi ने केजरीवाल को दिलाई प्रोटोकॉल की याद। #Delhi के मुख्यमंत्री बोले- जी सर, ध्यान रखेंगे। pic.twitter.com/UoqBHbRBTx
यही नहीं अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि मैंने कुछ कठोर या गलत बोल दिया है तो मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वीके पॉल की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम जानकारियां दी गई हैं और हम सभी मिलकर कोरोना को हराने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें

