PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर अधिकारियों के संग की हाईलेवल मीटिंग, दिए कई निर्देश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस के वैक्सीन को लेकर चल रही तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ समय पर लोगों को टीका उपलब्ध कराने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोरोना वायरस के वैक्सीन को लेकर चल रही तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम ने संबंधित अधिकारियों के साथ समय पर लोगों को टीका उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न तकनीक का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने यह भी निर्देश दिया कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए विस्तृत योजना तत्काल तैयार की जानी चाहिए।
Delhi: Prime Minister Narendra Modi today chaired a high-level meeting to review the preparations being undertaken for vaccination against #COVID19, as and when a vaccine is available. pic.twitter.com/HaAOIKX2wp
बैठक में भारतीय और वैश्विक टीका विकास प्रयासों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक टीकाकरण प्रयासों में सक्षम भूमिका निभाने के लिए वैश्विक समुदाय के लिए भारत की जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
कोरोना वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल को मिली मंजूरी
सरकार ने भारत बायोटेक द्वारा तैयार की जा रही भारत की पहली COVID-19 वैक्सीन COVAXIN को क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी दे दी है। जल्द ही इसका इंसानों पर ट्रायल शुरू हो जाएगा। बता दें कि भारत में तैयार की जा रही यह कोविड-19 की पहली वैक्सीन है जिसे क्लीनिकल ट्रायल करने की मंजूरी मिली है।
भारत बायोटेक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से वैक्सीन बनाने में जुटा हुआ है। अब देखना है कि यह वैक्सी क्लीनिकल ट्रायल में असरदायक होती है या नहीं।
वर्तमान में दुनिया भार में 100 से अधिक कोविड-19 वैक्सीन कैंडिडेट डेवलपमेंट के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा, महामारी ने वैश्विक एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला है। साथ ही स्वास्थ्य को एक लागत के रूप में नहीं, बल्कि निवेश के रूप में देखा जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Himanshu Jhaबिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।
एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।
हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।
काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।
और पढ़ें

