ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशराहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ट्वीट, 'ईश्वर अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे'

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ट्वीट, 'ईश्वर अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।  उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी का ट्वीट, 'ईश्वर अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु दे'
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Jun 2019 09:49 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। 

उन्होंने ट्वीट किया, “श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।”

 

लोकसभा चुनावों के दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली थी। इन चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को भारी बहुमत से जीत मिली। राहुल गांधी का जन्म 1970 में आज ही के दिन हुआ था। 

 


वहीं कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर राहुल को हैप्पी बर्थडे कहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी की कुछ यादगार पलों को शामिल किया गया है और पांच बातों को हाइलाइट किया गया है, जिससे लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें