प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीनई दिल्ली में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानसून सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। इसके दौरान वह सरकार की कार्ययोजना और सत्र के एजेंडे पर जानकारी देंगे। यह सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री सत्र के दौरान सरकार की कार्ययोजना की जानकारी देंगे। लोकसभा महासचिव की ओर से रविवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सत्र शुरू होने से पहले संसद भवन के हंस द्वार पर सुबह 10:15 बजे मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, हर सत्र की शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री मीडिया को संबोधित करते हैं। इस दौरान पीएम सत्र के एजेंडे, देश की उम्मीदों और सरकार की प्राथमिकताओं पर बात रखते हैं।बता
दें कि मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा। जरूरत पड़ने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए विराम लेने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जा सकता है।


