ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपीएम मोदी बोले- भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर

पीएम मोदी बोले- भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के राह पर आगे बढ़ रहा है। भारत-दक्षिण अफ्रीका कारोबार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात...

पीएम मोदी बोले- भारत पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर
एजेंसी,नई दिल्लीSat, 26 Jan 2019 04:47 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के राह पर आगे बढ़ रहा है। भारत-दक्षिण अफ्रीका कारोबार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से वृद्धि करती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और सरकार सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी ने मेक इन इंडिया के जरिये घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया से अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण समेत सरकार की विभिन्न मुहिमों का जिक्र किया। भारत 2,600 अरब डालर के साथ अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मोदी ने मेक इन इंडिया के जरिये घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के जरिये अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण समेत सरकार की विभिन्न मुहिमों का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, हम अंकटाड की सूची में एफडीआई पाने वाले शीर्ष देशों में से एक हैं, लेकिन हम अभी संतुष्ट नहीं हैं। दैनिक आधार पर हम जरूरी बदलाव कर रहे हैं और अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार कर रहे हैं। मोदी ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के बारे में कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापार बढ़ रहा है और 2017-18 में इसने 10 अरब डॉलर का स्तर पार कर लिया है।

PM मोदी ने 'पीएसएलवी' के सफल प्रक्षेपण पर दी बधाई, जानिए क्या कहा

कारोबार सुगमता में बड़ी छलांग
मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के और देश के कारोबारियों को बताया कि विश्व बैंक के नई कारोबार सुगमता रिपोर्ट में भारत छलांग लगाकर 77वें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले चार साल में इस रैंकिंग में 65 स्थानों का सुधार हुआ है। हम नई पीढ़ी की बुनियादी संरचना के साथ और गति, कौशल एवं स्तर पर जोर देकर नया भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

भारत की 150 कंपनी दक्षिण अफ्रीका में कारोबार कर रहीं
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा कि दोनों देशों की कंपनियों के लिए कृषि, आईसीटी, एयरोस्पेस तथा ऊर्जा क्षेत्र में अपार संभावनाएं निहित हैं। उन्होंने कहा कि टाटा, सिप्ला और महिंद्रा जैसी 150 से अधिक भारतीय कंपनियां दक्षिण अफ्रीका में कारोबार कर रही हैं। वेदांता के 1.6 अरब डालर के निवेश से दक्षिण अफ्रीका में आर्थिक विकास और औद्योगिकीकरण की एक नई लहर चली है।

इस साल भारत रत्न से नवाजे जाने वालों के लिए जानिए पीएम ने क्या कहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें