सेवा संकल्प अभियान के तहत आज होंगे विविध कार्यक्रम
कुशीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन और सेवा काल की उपलब्धियों को उजागर करने के लिए 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। 18 सितंबर को विभिन्न शैक्षणिक और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिताएं, और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

कुशीनगर। पीएम नरेंद्र मोदी के जीवन व सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिको को विकसित भारत 2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 18 सितंबर को जिले में विभिन्न शैक्षणिक व सार्वजनिक स्थलों पर विविध रचनात्मक, जागरूकता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत 18 सितंबर को जिले में विभिन्न शैक्षणिक व सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अभियान के अंतर्गत सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए मेरे सपनों का भारत विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के तहत निर्धारित स्थलों पर नुक्कड़ नाटक और नाट्य मंचन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं व जनसेवा का संदेश दिया जायेगा। ग्राम पंचायतों में खुली बैठक और चौपाल के जरिये ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की पहल होगी। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम होंगे।


