सेवा को सर्वोपरि मानते हैं भाजपा कार्यकर्ता: एमएलसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में एक जिला कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सेवा को सर्वोपरि मानती है। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सेवा संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक प्रस्तावित सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में जिला कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि एमएलसी व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हम सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता से जुड़े कार्यों को अपना मानकर चलता हैं और 365 दिन काम करता है। शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास हो कि सेवा संकल्प को और मजबूत करें। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता व संचालन जिला मंत्री दीप द्विवेदी ने किया। गंगापार की कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी उत्तर मौर्या रहे।
अध्यक्षता गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान ने की। महापौर गणेश केसरवानी, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय, अजय पांडेय, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, शशि वार्ष्णेय, आनंद सोनकर, प्रमोद मोदी, अनुज कुशवाहा, विजय श्रीवास्तव, राजेश गोंड, शिखा रस्तोगी, विवेक मिश्रा, पवन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


