प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर में लाभार्थी प्रज्वलित करेंगे एक दिया आशार्वाद का

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारी की है। इस अभियान का प्रमुख कार्यक्रम ‘एक दिया आशीर्वाद का’ होगा, जहां लाभार्थी दिया जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देंगे। विभिन्न योजनाओं के करोड़ों लाभार्थी इसमें शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर में लाभार्थी प्रज्वलित करेंगे एक दिया आशार्वाद का

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भाजपा ने एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। अभियान के तहत ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जो इसका प्रमुख आकर्षण होगा। प्रधानमंत्री को जन सेवा के लिए आशीर्वाद के लिए 17 सितंबर को देश भर के लाभार्थी एक दिया प्रज्वलित करेंगे। सेवा संकल्प अभियान में भाजपा प्रधानमंत्री के जन सेवा के 25 साल को लेकर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। मोदी के जन्मदिन पर भाजपा हर साल सेवा सप्ताह या सेवा पखवाड़ा मनाती है। इस बार भी 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक महीने का सेवा संकल्प माह मनाया जा रहा है। इस सेवा अभियान में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा लेकिन 17 सितंबर को केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी दिया जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन मनाएंगे। इस अभियान को ‘एक दीया आशीर्वाद का’ नाम दिया गया है。

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार की लगभग 125 अलग-अलग योजनाएं चलती हैं, सभी योजनाओं के करोड़ों लाभार्थी 17 सितंबर को दिया जलाकर प्रधानमंत्री को जनसेवा के लिए आशीर्वाद देंगे। इसके लिए भाजपा ने अपने तीन बड़े नेताओं की केंद्रीय टीम का गठन किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, डी पुरंदेश्वरी और वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हैं। राज्यों में भी गांव के स्तर तक इसके लिए टीमें बनाई गई हैं। इस अभियान से भाजपा कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों तक पहुंचने की कोशिश में लग गए है। पार्टी कार्यकर्ता केंद्र और अपनी राज्य सरकारों की उपलब्धियां भी इसके जरिए लोगों तक पहुंचाएंगे, ताकि विपक्ष के द्वारा बनाए जा रहे नकारात्मक माहौल को खत्म किया जा सके।

केंद्र सरकार की योजनाएं

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के देश में लगभग 81.35 करोड़ लाभार्थी हैं। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अब तक 41 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत देश में लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 9.32 करोड़ से अधिक किसान लाभार्थी हैं। तीन से साढ़े तीन करोड़ महिलाएं ‘लखपति दीदी’ के तहत लाभार्थी हैं।

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा का सेवा संकल्प अभियान कब से कब तक चलेगा?−
17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक महीने का सेवा संकल्प माह मनाया जा रहा है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देश भर में लाभार्थी प्रज्वलित करेंगे एक दिया आशार्वाद का