मैथन डैम की खूबसूरती को देख प्रभावित हुए प्रधानमंत्री के सलाहकार

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर ने माता कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की और डीवीसी के मजूमदार निवास पर अधिकारियों से मिले। धनबाद के डीसी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने मैथन डैम की खूबसूरती की सराहना की और अधिकारियों से डैम की जानकारी ली।

मैथन डैम की खूबसूरती को देख प्रभावित हुए प्रधानमंत्री के सलाहकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरुण कपूर सोमवार को माता कल्याणेश्वरी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। ​इसके बाद डीवीसी के मजूमदार निवास गए। जहां डीवीसी के परियोजना प्रधान सुवीर कुमार साहा, रोशन लकड़ा और प्रवीण चांद सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ​इस दौरान धनबाद के डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, बीडीओ मधु कुमारी, एसडीपीओ लिलेश्वर महतो और मैथन ओपी प्रभारी अभिनव कुमार सहित झारखंड व पश्चिम बंगाल के अधिकारी मौजूद थे। मैथन डैम के मनोरम दृश्य और खूबसूरती को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अधिकारियों से डैम की खूबसूरती के संबंध में पूरी जानकारी ली। इसके बाद वे धनबाद चले गए।

उनके साथ बीसीसीएल के अधिकारी भी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमैथन डैम की खूबसूरती को देख प्रभावित हुए प्रधानमंत्री के सलाहकार