स्वतंत्रता दिवस पैकेज::बीते चार सालों में सबसे छोटा रहा पीएम का इस बार का भाषण
75 मिनट बोले, पिछले साल 103 मिनट भाषण दिया था नई दिल्ली, एजेंसी।

75 मिनट बोले, पिछले साल 103 मिनट भाषण दिया था नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 75 मिनट भाषण दिया। पिछले चार वर्षों में यह उनका सबसे छोटा और उनके कार्यकाल का चौथा सबसे संक्षिप्त भाषण रहा।
पिछले वर्ष का भाषण
पिछले वर्ष 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का सबसे लंबा भाषण था। इससे पहले उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस (2024 में) पर 98 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। साल 2024 से पहले प्रधानमंत्री मोदी का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था। अबतक सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का रहा था।
लगातार 13वीं बार फहराया झंडा
शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित किया। पिछले वर्ष उन्होंने लगातार 12 बार लाल किले से संबोधन देकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था। इस मामले में मोदी अब केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था।
मोदी ने कब कितनी देर दिया भाषण
वर्ष कितनी देर बोले(मिनट)
2014 65
2015 88
2016 96
2017 56
2018 83
2019 92
2020 90
2021 88
2022 74
2023 90
2024 98
2025 103
2026 75
मोदी से पहले नेहरू ने दिया था संबसे लंबा भाषण
मोदी से पहले जवाहरलाल नेहरू ने 1947 और आई. के. गुजराल ने 1997 ने क्रमशः 72 मिनट और 71 मिनट के सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस भाषण दिए थे। वहीं, जवाहरलाल नेहरू ने 1954 और इंदिरा गांधी ने 1966 में स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण दिए थे, जिनकी अवधि केवल 14 मिनट थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ स्वतंत्रता दिवस भाषण भी सबसे छोटे भाषणों में शामिल हैं। मनमोहन सिंह के 2012 और 2013 के भाषण क्रमशः 32 मिनट और 35 मिनट के थे, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के 2002 और 2003 के भाषण क्रमशः 25 मिनट और 30 मिनट के रहे थे.


