प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा का घर-घर पहुंचाया जाएगा संदेश: प्रभारी मंत्री
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा का घर-घर पहुंचाया जाएगा संदेश: प्रभारी मंत्री प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के जनसेवा का घर-घर पहुंचाया जाएगा संदेश:

कटिहार, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रनिर्माण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। खान व भूतत्व मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान उक्त बातें की।
अभियान का उद्देश्य
अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र के जनसेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में भी बताया। इस अवसर पर प्राणपुर विधायक सह महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष निशा सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय मुख्य रूप से मौजूद थे।
अभियान की तैयारी
मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर उनके 25 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर राज्य के विभिन्न जिलों में गांव गांव तक उनका संदेश पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भी 13 सितंबर को आगमन हो रहा है। प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक आगमन को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यकर्ताओं का आह्वान
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ को सफल बनाने तथा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार आदि मौजूद थे।


