नाटक के जरिए जीवंत हुई पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सदर बाजार स्थित मुक्ता काशी मंच पर नमो सेवा - अनकही कहानियां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति दी, जिसमें मोदी जी के सेवा और सुशासन के विषयों को प्रदर्शित किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सदर बाजार स्थित मुक्ता काशी मंच पर नमो सेवा - अनकही कहानियां कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिए वर्ष 2001 से 2026 तक के प्रेरणादायक प्रसंगों को बेहद सरल, संवेदनशील और संगीतमय अंदाज में मंच पर उतारा। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि यह अभियान कला के माध्यम से मोदी जी के 25 वर्षों के सेवा सफर, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रहा है। कार्यक्रम में महापौर हेमलता दिवाकर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक डॉ.जीएस धर्मेश, पक्षपालिका सिंह, यादवेंद्र सिंह, बीना लवानिया, ओमप्रकाश चलनीवाले, टीएन अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, सहदेव शर्मा, रोहित कात्याल आदि मौजूद रहे।


