सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' की योजना बनाई है। इस अभियान की रूपरेखा पर चर्चा के लिए बलरामपुर में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। कार्यशाला के मुख्य अतिथि नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र अवधेश पांडेय बादल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य जगदीश पासवान, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बिंदु विश्वकर्मा, महेंद्र पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, श्याम मनोहर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, वरुण सिंह, शिव प्रसाद यादव, आद्या सिंह और वंदना पासवान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह, अरविंद तिवारी, विनोद आर्या, अजय सैनी, ललिता तिवारी, राम कृपाल शुक्ला, अंशुमान शुक्ला, संदीप उपाध्याय, अमरनाथ शुक्ला, अक्षय शुक्ला, साधना पांडेय, सुनीता मिश्रा और नंदिनी शुक्ला सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित