सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन : राज्यमंत्री

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा मंडल सलेमपुर द्वारा सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाई जाएगी। इसके लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया था।

सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन : राज्यमंत्री

सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के पर भाजपा मंडल सलेमपुर की ओर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ ही लाभार्थियों से संपर्क और जनसंवाद किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को उपनगर स्थित डाक बंगला में कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय शाही ने कहा कि सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इसी के मद्देनजर प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई है।

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और विकास को प्राथमिकता मिली है। इसी कार्य को जनता के बीच ले जाने के लिए सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसमें धनंजय चतुर्वेदी को संयोजक, अनूप मिश्र, राजीव मिश्र व अखिलेश योगी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव व संचालन अनूप मिश्र ने किया। इस दौरान रविन्द्र श्रीवास्तव, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अमरदत्त यादव, अशोक तिवारी, अभिषेक जायसवाल, शेषनाथ भाई, रणविजय कुमार, इंद्रजीत मौर्य, विनय पांडेय, उमाकांत मिश्रा, अमित गौतम, कृष्णकांत तिवारी, संजय श्रीवास्तव, चंदा शुक्ला, छेड़ी जायसवाल, विनय तिवारी, अनिल ठाकुर, सुनील सनेही, विपिन कुशवाहा, अमित यादव, सुमित मिश्रा, शशांक त्रिपाठी, अजय यादव, पंकज पासवान आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसेवा संकल्प अभियान के रूप में मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन : राज्यमंत्री