सिंधिया मकंदपुर में मंडल कार्यशाला आयोजित

हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

नवगछिया में पीएम मोदी के संवैधानिक पद पर सफल कार्यकाल के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन कर रही है। गोपालपुर पश्चिमी मंडल में कार्यशाला हुई जिसमें प्रमुख कार्यक्रम के तहत 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम मनाने की घोषणा की गई।

सिंधिया मकंदपुर में मंडल कार्यशाला आयोजित

नवगछिया, निज संवाददाता। पीएम मोदी के संवैधानिक पद (मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री) पर सफल सार्वजनिक कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाने जा रही है। इसी क्रम में गोपालपुर पश्चिमी मंडल के अंतर्गत सिंधिया मकंदपुर में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपालपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह मंडल 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रंजीत झा ने की। मुख्य वक्ता भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन कर दीपोत्सव मनाया जाएगा। मौके पर रंजीत झा, ​भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा तथा जिला मंत्री बासुकी मंडल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसिंधिया मकंदपुर में मंडल कार्यशाला आयोजित