भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात

हिन्दुस्तान, रिषिकेष
Follow us on Google News
share

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजित किए कार्यक्रम भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात

भाजपाईयों ने सुनी मोदी के मन की बात

ऋषिकेश, संवाददाता। तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 135वें एपिसोड को देखा व सुना गया। विभिन्न जगहों पर भाजपाईयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पीएम के मन की बात सुनी। एपिसोड देखने वालों ने इसे देश की जनता के लिए लाभकारी और प्रेरणादायक बताया। मन की बात से मिली नई ऊर्जा: त्रिवेंद्र सिंह रावत डोईवाला। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बद्रीपुर स्थित शिव शक्ति मंदिर सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम का 135वां एपिसोड देखा। उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई सोच देने का प्रभावी माध्यम है।

प्रधानमंत्री देशभर की प्रेरक कहानियों को सामने लाकर आम लोगों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हैं। उन्होंने गो-आधारित उत्पादों के महत्व को बताते हुए कहा कि गोमूत्र अर्क और गोबर जैसे तत्व वैज्ञानिक दृष्टि से भी उपयोगी हैं और पर्यावरण संरक्षण में सहायक हैं। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 108 जौलीग्रांट के कोठारी मोहल्ला में भाजपाईयों ने मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना। मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक राजेश भट्ट, ऋषिकेश मंडल प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत, बूथ अध्यक्ष गजमोहन कपरुवाण, भोलानाथ, अमरेश भट्ट, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवम भट्ट, त्रिवेणी रावत, महावीर पुंडीर आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।