असम मोदी ने भरी हुंकार, बोले- तय हो गया है, फिर दूसरी बार भाजपा सरकार

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव से पहले असम के बोकाखाट में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने असमी भाषा में अभिवादन के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की।  असम के...

modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम विधानसभा चुनाव से पहले असम के बोकाखाट में एक जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने असमी भाषा में अभिवादन के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। 

असम के  बोकाखाट में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बोकाखाट समेत ये पूरा इलाका शक्ति के स्थल के रूप में जाना जाता है। इन सभी स्थानों पर मैंने माताओं और बहनों से परिवर्तन का आग्रह किया था।  इसी कारण यहां बीजेपी की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि- अब ये तय हो गया है- असम में दूसरी बार भाजपा सरकार। असम में दूसरी बार NDA सरकार। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनने वाली है।

प्रधानमंत्री ने कहा- अब देखिए, कांग्रेस का झारखंड में, बिहार में, महाराष्ट्र में, जिनके साथ इनका गठबंधन है, वो पश्चिम बंगाल में इनके खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। केरल में लेफ्ट को गाली देते हैं, पश्चिम बंगाल में कुर्सी की आस में लेफ्ट को गले लगाते हैं।

खास बातें-

-पीएम मोदी ने कहा- चाय जनजाति के साथियों और इस जनजाति से निकली महान विभूतियों को मान-सम्मान और स्वाभिमान का जीवन देने के लिए NDA प्रतिबद्ध हैं। टी गार्डन्स में काम करने वाले श्रमिक साथियों की दैनिक मजदूरी बढ़े इसके लिए भी असम सरकार पूरी तरह गंभीर है।

-प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने चाय बागानों में काम करने वाले परिवारों को भी बरसों तक अभाव में रखा। बीते 5 वर्षों में भाजपा और एनडीए की सरकार ने टी गार्डन में काम करने वाले साथियों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए हैं।

-पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने चाय बागान में काम करने वाले परिवारों को भी वर्षों तक अभाव में रखा। बीते पांच सालों में भाजपा ने NDA सरकार ने चाय बागान में काम करने वाले साथियों के लिए पढ़ाई, कमाई और दवाई से जुड़ी जरूरतों के लिए एक के बाद एक कदम उठाए हैं।

-खुद को सेकुलर बताते हैं, लेकिन असम, पश्चिम बंगाल और केरल में संप्रदाय के आधार पर बने दलों के साथ दोस्ती करते हैं। सत्ता के सामने इनको कुछ नहीं दिखता। इसी कारण अब कांग्रेस के लोगों की बातों पर देश में कोई भरोसा नहीं कर रहा।
 

Mrinal Sinha

लेखक के बारे में

Mrinal Sinha

Senior Sub-Editor

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअसम मोदी ने भरी हुंकार, बोले- तय हो गया है, फिर दूसरी बार भाजपा सरकार