41713 किसानों को मिली सम्मान निधि योजना की राशि

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

जहानाबाद, नगर संवाददाता।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जहानाबाद जिला के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों एवं जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन में किया गया।

41713 किसानों को मिली सम्मान निधि योजना की राशि

जहानाबाद, नगर संवाददाता। पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23 वी किस्त जारी की गई। इस योजना के तहत 23 वीं किस्त के रूप में जहानाबाद जिले के 41713 किसानों को 8 करोड़ 34 लाख रूपए हस्तानांतरित किये गये। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जहानाबाद जिला के सभी प्रखण्ड मुख्यालयों एवं जिला स्तर पर संयुक्त कृषि भवन में किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी

इस कार्यक्रम में जिले के सैकड़ों किसानों के साथ विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी-संभावना के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवार को 6,000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं। यह राशि 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का पूरा खर्च भारत सरकार वहन करती है।

योजना की पात्रता

पात्र भूमिधारी किसान परिवार इस योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान के भूमि अभिलेख सही होने चाहिए। आधार बैंक खाते से लिंक होना तथा इकेवाईसी पूरा होना आवश्यक है। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, भूमि से संबंधित दस्तावेज आवश्यक हैं। ऑनलाइन आवेदन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जा सकता है या नजदीकी सीएससी अथवा कृषि कार्यालय के माध्यम से आवेदन कराया जा सकता है।

सामान्य प्रश्न

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को कितनी राशि दी जाती है?
योजना के अंतर्गत पात्र किसान परिवार को 6,000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाते हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें