बक्सर ताप विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई से व्यवसायिक उत्पादन शुरू
बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई का व्यवसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। चौसा स्थित इस परियोजना में प्रधानमंत्री मोदी ने पहली इकाई का उद्घाटन 22 अगस्त 2025 को किया था। इस उपलब्धि पर एसटीपीएल के सीईओ ने सरकार और सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

पेज चार पर फ्लायर ----------- उपलब्धि पहली इकाई का वर्चुअल उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था विभागों से मिले सहयोग व मार्गदर्शन के प्रति आभार जताया फोटो संख्या 11 कैप्शन -चौसा स्थित ताप विद्युत प्लांट बक्सर/चौसा, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय से लगभग 12-13 किलोमीटर दूर चौसा में हिमाचल प्रदेश और भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा स्थापित स्थापित 1320 मेगावाट क्षमता की बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई से बिजली का व्यवसायिक उत्पादन शुरू कर दिया गया है।
चौसा में ऊर्जा उत्पादन की उपलब्धि
शुक्रवार को मध्य रात्रि में दूसरी इकाई की कमीशनिंग होने से इस परियोजना की 1320 मेगावाट क्षमता की दोनों इकाई प्रचालन में आ गई। इससे परियोजना के अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी व्याप्त है। एसटीपीएल के सीईओ पुलक कुमार मुखोपध्याय ने बताया कि इस परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी इकाई ने वाणिज्यिक उत्पादन का सफलतापूर्वक प्रचालन हासिल कर लिया है। इससे परियोजना की 660-660 मेगावाट क्षमता की दोनों इकाई अब प्रचालन में आ गई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकारों, बिजली मंत्रालय और अन्य विभागों से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने एसजेवीएन के कर्मचारियों और सभी हितधारकों की सामूहिक प्रतिबद्धता, समर्पण और ढृढ़ता की सराहना की, जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने में अपना योगदान दिया है।
परियोजना की पहली इकाई का उद्घाटन
बता दें कि इस परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता की पहली इकाई का वर्चुअल उद्घाटन पीएम मोदी ने 22 अगस्त 2025 को किया था। उसके बाद 14 नवम्बर 2025 को इसका वाणिज्यिक परिचालन हासिल किया गया था। सीईओ ने बताया कि सुपर क्रिटिकल प्रौद्योगिकी पर आधारित इस विद्युत परियोजना पर अभी तक कूल 13756.56 रुपये का निवेश किया गया है। परियोजना से प्रति वर्ष 9,828.72 मिलियन बिजली उत्पादन होने संभावना है। कुल उत्पादित बिजली का 85 फीसदी बिहार को दीर्घकालिक क्रय करार के अंतर्गत आवंटित करने का करार किया गया है। परियोजना के निर्माण के दौरान 65 हजार श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। बताया कि दूसरी यूनिट का सफल वाणिज्यिक प्रचालन न केवल भारत की बिजली उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह ऊर्जा सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन तथा समावेशी सामाजिक-आर्थिक प्रगति के प्रति एसजेवीएन के दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
एसटीपीएल के प्रबंध निदेशक का दौरा
आज चौसा आएंगे एसटीपीएल के प्रबंध निदेशक एसटीपीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक भुपेंद्र गुप्ता रविवार को यानी आज चौसा आएंगे। सीईओ पुलक कुमार मुखोपध्याय ने बताया कि प्रबंध निदेशक प्लांट का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। सोमवार को बैठक कर एसटीपीएल के कार्यो की समीझा भी करेंगे। बताया कि दूसरी इकाई से व्यवसायिक उत्पादन शुरू होने को लेकर आगे की योजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। प्रबंध निदेशक के आगमन से पूर्व की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।


